दुलकर सलमान ने मिलाया राणा दग्गुबाती से हाथ, बहुभाषीय फिल्म ‘कांथा’ के लिए आए साथ

दुलकर सलमान का नाम साउथ के बड़े अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। दुलकर जल्द ही राणा दग्गुबाती के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम कांथा रखा गया है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने खुद दी है। इस फिल्म का निर्देशन नीला फेम निर्देशक सेल्वा मणि सेल्वाराज करने जा रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण दुलकर और राणा के प्रोडक्शन हाउस मिलकर कर रहे हैं।

बतौर निर्माता साथ करेंगे काम

इस फिल्म के जरिए दोनों सितारे पहली बार प्रोड्यूसर प्रोड्यूसर के रूप में हैं एक साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल बीती रात यानी शुक्रवार को सलमान के 40वें  बर्थडे के अवसर पर यह घोषित किया गया। मेकर्स के मुताबिक कांथा में सलमान ऐसी भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

करियर का सबसे मुश्किल किरदार- दुलकर सलमान

वहीं,  इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि मैं अपने करियर का सबसे मुश्किल किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। उन्होंने कहा, “कांथा मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं इसमें काम करने के लिए उसी समय से उत्सुक हूं जब से मैंने फिल्म की कहानी सुनी है। ऐसा भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखा गया है।” अभिनेता ने आगे कहा कि स्पिरिट मीडिया के साथ इसका निर्माण करना और अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक को निभाना निश्चित रूप से एक रोमांचक यात्रा है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं।

राणा दग्गुबाती ने कही यह बात

स्पिरिट मीडिया के संस्थापक दग्गुबाती ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसी फिल्में बनाना है जो सभी क्षेत्र के दर्शकों को पसंद आएं। उन्होंने कहा, “हम हमेशा अद्वितीय लेकिन सार्वभौमिक रूप से आकर्षक कहानियों की तलाश में रहते हैं। ‘कांथा’ निस्संदेह उस दृष्टिकोण पर फिट बैठती है। दुलकर और वेफारर फिल्म्स के साथ सहयोग करना और बोर्ड पर एक शानदार निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज का होना वास्तव में किसी ईनाम से कम नहीं है।”

निर्देशक ने की दुलकर सलमान की तारीफ

निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज ने कहा कि वह दग्गुबाती और सलमान के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, “कांथा” की कहानी दो लोगों, राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान, के दृढ़ विश्वास के साथ स्क्रीन पर लाई गई है जिनकी मैं बहुत प्रशंसा और सम्मान करता हूं।  फिल्म का केंद्र बिंदु दुलकर की अभिनय क्षमता है। उनके जैसे प्रतिभाशाली और जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ इस तरह की फिल्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *