माया ग्रुप ऑफ कॉलेज और आईटीबीपी देहरादून के बीच एमओयू – uttarakhandawaaz.in

माया ग्रुप ऑफ कॉलेज और आईटीबीपी देहरादून के बीच एमओयू

माया ग्रुप उपलब्ध कराएगा मानसिक तनाव से जूझ रहे जवानों को मनोवैज्ञानिक सेवाएः तृप्ति जुयाल
देहरादून ,

माया ग्रुप ऑफ कॉलेज और आईटीबीपी देहरादून के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसमें माया कॉलेज द्वारा मानसिक तनाव से जूझ रहे जवानों को मनोवैज्ञानिक सेवाए उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर समझौते पर माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉक्टर तृप्ति जुयाल सेमवाल एवं आईटीबीपी के डीआईजी (नॉर्थन फ्रंटियर) रमाकांत शमा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि सीमाओं पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की सेवा करने का इससे अच्छा सहयोग और नहीं हो सकता कि जो जवान घर से दूर रहकर या किसी अन्य वजहों से मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हम माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा मनोवैज्ञानिक रूप से काउंसलिंग कर तनाव रहित कर सके। डॉ. तृप्ति ने कहा कि माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा यह सेवाए निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में किसी भी जवान को तनाव का सामना करना पड़ता हैं तो हम बॉर्डर में जा कर भी उसको तनाव से दूर करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर आईटीबीपी के डीआईजी रमाकांत शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा है कि माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की यह अनूठी पहल है जिससे जवानों को तनाव से दूर रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर आईटीबीपी की डिप्टी कमांडेंट देश रत्ना ने डॉ तृप्ति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण के दौरान आईटीबीपी फाउंडेशन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। आईटीबीपी के आईजी (नॉर्थन फ्रंटियर) संजय गुंज्याल ने माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन को इस एमओयू के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *