बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव) पर भी दी जाएगी महालक्ष्मी किटः रेखा आर्या

देहरादून ,

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव) पर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में भी इस बात को कहा गया था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। उन्होंने कहा कि जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओ के जन्म पर देते हुए आ रहे थे ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटांे के जन्म पर भी दिया जाए। अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जो लैंगिक समानता है वह यहां पर दिखती है। उन्होंने कहा कि अब महालक्ष्मी किट को बेटों के जन्म पर भी अधिक से अधिक महालक्ष्मीयां प्राप्त कर पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *