अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गिरोह को हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

हरिद्वार ,

अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गिरोह को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा*

सीसीटीवी कैमरों को दिन रात खंगालकर मिली हरिद्वार पुलिस को सफलतारु

ड़की क्षेत्र में एटीएम कांड को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त नूँह हरियाणा से दबोचे

पुलिस टीम ने मेवात, हरियाणा पहुंचकर 14 दिन तक ड़ेरा डालते हुए किये वहीं की भेषभूसा व स्थानीय वाहन इस्तेमाल

दिल्ली सहित कई राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी इनको,सफलता मिली हरिद्वार पुलिस को

अभियुक्तों पर अलग-अलग राज्यों में लगभग 15 से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत

गिरोह किराये पर वाहन को लेकर नम्बर प्लेट बदल कर घटना को देते थे अंजाम

अभियुक्तों ने जनपद पौड़ी गढ़वाल की नम्बर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से अंजाम दी थी वारदात

अभियुक्तों के कब्जे से रुपये 50000/- कैश और वारदात के पैसों से खरीदे गए लगभग सवा लाख रुपये के 02 आईफोन बरामद

पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी की बरामद

दिनांक 15/16.12.2023 की मध्य रात्रि के समय कोतवाली रूडकी क्षेत्र ढण्ढेरा में एसबीआई एटीएम को स्कॉपियो सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर एटीएम में रखी समस्त नकदी चोरी की गई थी।

उक्त वारदात को एक सफेद रंग की स्कॉपियो में सवार लगभग 05 व्यक्तियों के द्वारा अन्जाम दिया जाना पाया गया

गिरोह पुलिस की पकड से बचने हेतु सामान्य कॉलों का इस्तेमाल ना कर केवल व्हाटसप कॉल के माध्यम से ही वार्ता करता था आपस में

दिनांक 29.12.2023 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त सलमान पुनः अपने गिरोह को इकट्ठा कर किसी अन्य राज्य में एटीएम कटिंग की वारदात को अन्जाम देने हेतु कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आपसी समनव्य बनाते हुए सर्तकता के साथ अभियुक्त सलमान को तावडू कस्बे से गिरफ्तार किया गया। जिससे गहनता से पूछताछ करने पर उक्त घटना में अन्य साथी रफीक उर्फ बच्ची, सहुद, खालिद, शौकत का संलिप्त होना बताया गया जिनकी आपराधिक पृष्ठ भूमि के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो इन सभी के विरूद्ध भी एटीएम कटिंग व अन्य वारदातों के 15 से भी अधिक मुकदमे विभिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं।

इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त स्कॉपियो वाहन के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त वाहन को घटना से प्राप्त धनराशि में से कुछ हिस्सा देना तय होने पर उक्त वाहन फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपलब्ध करवाया गया। पुलिस टीम द्वारा इस पर एक टीम को घटना में प्रयुक्त वाहन स्र्कोपियो व वाहन स्वामी साबिर को गोपालगढ राजस्थान से मय वाहन स्र्कोपियो के गिरफतार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य सभी अभियुक्तों के मस्कनों पर दबिशें दी गयी जो लगातार फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड हेतु लगातार प्रयास जारी है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण की आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

एसएसपी की तरफ से पुलिस टीम को ₹5000 का और I.G गढ़वाल की तरफ से ₹10000 का इनाम दिया गया

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-सलमान पुत्र जाकिर हसन नि० ग्राम कलियाकी थाना तावडू जिला नूँह हरियाणा उम्र 32 वर्ष।
2- साबिर पुत्र रूदार नि० ग्राम भोजपुर थाना गोपालगढ जिला डींग राजस्थान ।

*बरामदगी का विवरण*
31300 / रूपये कैश, घटना से प्राप्त राशि से खरीदा गया आई फोन कीमत 70000/ रूपये, गैस कटर मय सिलेण्डर, एक अदद तंमचा 315 बोर अभियुक्त सलमान से इसके अतिरिक्त अभियुक्त सलमान द्वारा अपने हिस्से में आये शेष पैसों को निमार्णाधीन मकान में खर्च किया गया।

20000/ रूपये कैश, घटना से प्राप्त राशि से खरीदा गया आई फोन कीमत 52000/ रूपये, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन।

*फरार अभियुक्त*
1- रफीक उर्फ बच्ची नि० ग्राम रिहाडी थाना तावडू जिला नूँह हरियाणा ।
2- शौकत पुत्र लूला नि० ग्राम शिकारपुर थाना तावडू जिला नॅह हरियाणा ।
3-सहूद नि० ग्राम बावला तावडू जिला नूह हरियाणा।
4- खालिद नि० ग्राम बावला तावडू जिला नूँह हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *