उत्तराखंड सचिवालय के समीक्षा अधिकारी ने अपने कमरे में रात्रि में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

देहरादून  ,

उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह शाही ने फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। उनका शव आज उनके कमरे में फांसी पर झूलता हुवा मिला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 9 अगस्त 23 को प्रातः 4 बजे के लगभग 112 से सूचना प्राप्त हुई थी लेन नंबर 11 सोसाइटी एरिया क्लेमेनटाउन में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गई है सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मय कर्म गणों के मौके पहुंच कर पर पाया कि वीरेंद्र सिंह शाही पुत्र श्री लाल सिंह निवासी लेन नंबर 11 ग्राफिक सोसाइटी क्लेमेंटाउन मूल निवासी ग्राम भैंसकोट थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष हाल सेवारत समीक्षा अधिकारी सचिवालय देहरादून द्वारा अपने कमरे में रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना आज सुबह 4:00 बजे थाने को प्राप्त हुई जिसको 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजा गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया और शव को मोर्चरी रखा गया है परिजनों को सूचित किया गया है परिजनों के आने पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु शव को भेजा गया है। आत्महत्या करने के संबंध में अभी तक परिजनों द्वारा कोई भी वजह नहीं बताई गई जिस संबंध में जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *