देहरादून ,
प्रदेश की अस्थाई राजधानी के व्यस्ततम राजपुर रोड पर दिलाराम बाजार में भीषण अग्निकांड की घटना हो गयी। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट समेत तीनों प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। इस दौरान फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां मिली जानकारी के अनुसार दिलाराम बाजार में वन विभाग के मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गयी। इस आग ने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं। इस दौरान यहां पर आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी देर तक जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।