स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के काफिले को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झन्डे

महिला चिकित्सालयों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा ,

अल्मोड़ा जनपद सहित मेडिकल कॉलेज एवं जिला स्तर पर महिला चिकित्सालयों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एंव गर्भवती महिलाओं को आये दिन बाहर को रैफर करने, मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापना एंव 108 सेवा के तहत मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस की उचित व्यवस्था की माँग को लेकर कांग्रेस पार्टी आये दिन प्रदेश की राज्य सरकार से मांग कर रही है। उसके बाद भी अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं होने से आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने करबला तिराहे में जनपद के प्रभारी मंत्री एंव स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत के काफिले का विरोध करके काले झन्डे दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके मंत्री से स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार को चेताया गया। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री के वाहन के आगे सड़क में लेटकर स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार की मांग उठाई। इस अवसर पर पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं सहित मेडिकल कालेज का उचित संचालन करने, मरीजों को रेफर करने की घटना पर रोक लगाने, ब्लड बैंक की स्थापना करने, 108 सेवा के तहत 10 नयी एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज से संचालन करने एंव मेडिकल कॉलेज सहित जिला स्तर पर महिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की माँग को लेकर बार-बार आवाज उठाने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने से आज जनता के हितों के लिए विरोध प्रदर्शन करके प्रदेश की सरकार को चेताया हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री अभी भी अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार के लिए गम्भीर नहीं हुये तो भविष्य में उग्र आन्दोलन किया जायेगा और स्वास्थ्य मंत्री को अल्मोड़ा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधायक कपकोट ललित फरस्वाण, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीप सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति किशन लाल, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, अरविंद रौतेला, गौरव वर्मा, मनोज बिष्ट, हर्ष कनवाल, देवेंद्र कनवाल, पंकज कुमार, पूरन रावत, धीरज गैलाकोटी, नवीन कनवाल, बिशन सिंह, कुंदन नेगी, देव सिंह चैहान, विनोद वैष्णव, त्रिलोचन जोशी, संजय रावत, भूपेंद्र रावत, अनिल आर्य, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भुवन आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *