आगामी लोस चुनाव के लिए जनता ने बनाया परिवर्तन का मनः मनीष खंडूड़ी

केन्द्र में सत्तासीन होने पर अग्निवीर योजना को किया जाएगा समाप्त
देहरादून ,

पौड़ी संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष खंडूड़ी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पौड़ी संसदीय क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई और जनता से भी संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन शक्तिशाली और कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा की तैयारी को लेकर उत्साहित है और जनता भी उत्साहित है और वह अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तासीन होने पर अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जायेगा और अभी केन्द्र की अग्निवीर योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना चोरी प्रकरण, गर्भ गृह में फिर से कैमरा ले जाना, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर न्याय नहीं मिलना, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है इस पर ध्यान नहीं दिया जाना अपने आप में चुनौती पूर्ण है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को दस दिन व्यतीत होने के बाद भी बाहर नहीं निकाला गया है यह सरकार की उदासीनता का नतीजा है, कांग्रेस इस पर किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं कर रही है और भाजपा के प्रवक्ता अनावश्यक रूप से अनर्गल आरोप लगा रहे है। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी न सिलक्यारा टनल घटना पर केंद्र और राज्य सरकार को चैतरफा घेरा। दसौनी ने कहा कि सिलक्यारा की घटना ने केंद्र और राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के दावों की कलई खोल कर रख दी है। इस अवसर पर दसौनी ने कहा कि भाजपा को केंद्र में साढ़े नौ साल और राज्य में सात साल हो चुके हैं और यह एक लंबी अवधि होती है। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के द्वारा नारों और जुमले तो कई दिए गए लेकिन धरातल पर स्थिति क्या है यह सिलक्यारा घटना से आईने की तरह साफ हो गया है। दसौनी ने कहा कि आखिर सिलक्यारा में कौन से रहस्य छुपे हैं जो सरकार ना तो मजदूरों के परिजनों को मीडिया से मुखातिब होने दे रही है और ना ही अपने अधिकारियों और मंत्रियों को इस पर कोई बयान देने दे रही है। दसौनी ने सवाल किया कि आखिर सरकार क्या छुपाना चाहती है। दसौनी ने प्रेस वार्ता में नवोदय कंपनी से राज्य सरकार की साठ गांठ का भी आरोप लगाया। दसौनी ने कहा कि जिस नवोदय कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा हो और इसके ऊपर बीते अगस्त में महाराष्ट्र के ठाणे में 20 मजदूरों के मौत का आपराधिक मुकदमा दर्ज हो उस कंपनी को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का 2000 करोड़ से भी ज्यादा का काम किस आधार पर दिया गया है। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।आगामी लोस चुनाव के लिए जनता ने बनाया परिवर्तन का मनः मनीष खंडूड़ी
केन्द्र में सत्तासीन होने पर अग्निवीर योजना को किया जाएगा समाप्त
देहरादून। पौड़ी संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष खंडूड़ी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पौड़ी संसदीय क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई और जनता से भी संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन शक्तिशाली और कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा की तैयारी को लेकर उत्साहित है और जनता भी उत्साहित है और वह अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तासीन होने पर अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जायेगा और अभी केन्द्र की अग्निवीर योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना चोरी प्रकरण, गर्भ गृह में फिर से कैमरा ले जाना, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर न्याय नहीं मिलना, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है इस पर ध्यान नहीं दिया जाना अपने आप में चुनौती पूर्ण है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को दस दिन व्यतीत होने के बाद भी बाहर नहीं निकाला गया है यह सरकार की उदासीनता का नतीजा है, कांग्रेस इस पर किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं कर रही है और भाजपा के प्रवक्ता अनावश्यक रूप से अनर्गल आरोप लगा रहे है। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी न सिलक्यारा टनल घटना पर केंद्र और राज्य सरकार को चैतरफा घेरा। दसौनी ने कहा कि सिलक्यारा की घटना ने केंद्र और राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के दावों की कलई खोल कर रख दी है। इस अवसर पर दसौनी ने कहा कि भाजपा को केंद्र में साढ़े नौ साल और राज्य में सात साल हो चुके हैं और यह एक लंबी अवधि होती है। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के द्वारा नारों और जुमले तो कई दिए गए लेकिन धरातल पर स्थिति क्या है यह सिलक्यारा घटना से आईने की तरह साफ हो गया है। दसौनी ने कहा कि आखिर सिलक्यारा में कौन से रहस्य छुपे हैं जो सरकार ना तो मजदूरों के परिजनों को मीडिया से मुखातिब होने दे रही है और ना ही अपने अधिकारियों और मंत्रियों को इस पर कोई बयान देने दे रही है। दसौनी ने सवाल किया कि आखिर सरकार क्या छुपाना चाहती है। दसौनी ने प्रेस वार्ता में नवोदय कंपनी से राज्य सरकार की साठ गांठ का भी आरोप लगाया। दसौनी ने कहा कि जिस नवोदय कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा हो और इसके ऊपर बीते अगस्त में महाराष्ट्र के ठाणे में 20 मजदूरों के मौत का आपराधिक मुकदमा दर्ज हो उस कंपनी को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का 2000 करोड़ से भी ज्यादा का काम किस आधार पर दिया गया है। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *