नवरात्रि और त्योहारों के मद्देनजर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 से 19 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था – uttarakhandawaaz.in

नवरात्रि और त्योहारों के मद्देनजर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 से 19 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

पलटन बाजार समेत प्रमुख बाजारों में जीरो जोन व्यवस्था, शहर के अलग-अलग इलाकों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित; नियम तोड़ने पर ₹1,500 का जुर्माना

देहरादून ,

 नवरात्रि और त्योहारी सीजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। वहीं, यातायात का दबाव बढ़ने पर जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

सहस्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड और डालनवाला क्षेत्र

इन इलाकों से आने वाले वाहन निम्नलिखित स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे:

  • काबुल हाउस, सर्वे चौक के निकट

  • मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर

  • मल्टीस्टोरी पार्किंग, कनक चौक

  • एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, घंटाघर

चकराता रोड, जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र

  • जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल

  • रेंजर्स ग्राउंड, बुद्धा चौक के निकट

ईसी रोड, रिस्पना पुल, धर्मपुर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र

  • रेंजर्स ग्राउंड, बुद्धा चौक

  • तहसील चौक के सामने खाली मैदान

  • राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक

सहारनपुर चौक, कांवली रोड, पटेलनगर और पथरीबाग क्षेत्र

  • पुराना बस अड्डा, द्रोण होटल के निकट

  • पुलिस कार्यालय, दून अस्पताल के निकट

  • नगर निगम कार्यालय परिसर

पलटन बाजार आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए

  • गांधी इंटर कॉलेज, पलटन बाजार के निकट

  • सीएनआई स्कूल, पलटन बाजार के निकट

अन्य बाजारों के लिए भी निर्धारित की गई पार्किंग

बाजार/क्षेत्र

निर्धारित पार्किंग

क्षमता

धर्मपुर बाजार

रेसकोर्स क्षेत्र

100 वाहन

नेहरू कॉलोनी

जीएसटी कार्यालय के दाएं और बाएं लिंक रोड

30 वाहन

प्रेमनगर बाजार

दशहरा ग्राउंड

250 वाहन

रायपुर शिव मंदिर बाजार

मालदेवता रोड पार्किंग

100 वाहन

पलटन बाजार में लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

पलटन बाजार क्षेत्र में दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड से लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक कोई भी लोडिंग वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेगा। लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूरा करना होगा।

लोडिंग वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था के तहत केवल राजा रोड से पीपल मंडी होते हुए दर्शनी गेट की ओर जाने की अनुमति होगी। बाजार में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी सहित चिन्हित क्षेत्रों में यातायात का दबाव अधिक होने पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन लागू रहेगा। इन क्षेत्रों में केवल पैदल यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी।

विक्रम, ऑटो और सिटी बसों के रूट में बदलाव

त्योहारी सीजन में सार्वजनिक परिवहन के संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ रूट और ड्रॉप-पिकअप प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

  • नंबर-1 विक्रम: राजपुर रोड से ओरिएंट चौक आने वाले विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, सुभाष रोड और बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड की ओर जाएंगे।

  • नंबर-2 विक्रम: रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक आने वाले विक्रम सर्वे चौक पर ड्रॉप-पिकअप के बाद वापस रायपुर की ओर जाएंगे।

  • नंबर-3 विक्रम: रिस्पना की ओर से आने वाले विक्रम रिची-रिच तिराहे से आईजी कट, दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए वापस रिस्पना की ओर जाएंगे।

  • नंबर-5 और नंबर-8 विक्रम: तहसील चौक तक आ सकेंगे और वहीं से वापस जाएंगे।

  • राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें: परेड ग्राउंड के स्थान पर ओरिएंट चौक से संचालित होंगी।

  • डोईवाला और सहस्रधारा जाने वाली सिटी बसें: परेड ग्राउंड के स्थान पर रेंजर्स ग्राउंड से ड्रॉप-पिकअप करेंगी।

यातायात का दबाव बढ़ने पर इन मार्गों से होगा डायवर्जन

पुलिस ने यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी निर्धारित की है।

  • सर्वे चौक: दबाव बढ़ने पर रायपुर से आने वाले वाहनों को कर्जन रोड तिराहे से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • घंटाघर: राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर भेजा जाएगा। दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • धर्मपुर चौक: माता मंदिर रोड से आने वाले वाहनों को रेसकोर्स की ओर तथा नेहरू कॉलोनी तिराहे से धर्मपुर जाने वाले वाहनों को फव्वारा चौक की ओर भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात

देहरादून पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, यातायात निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों सहित अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सीपीयू, हॉक मोबाइल, प्रशिक्षु आरक्षियों और छह टोइंग क्रेनों की भी व्यवस्था की गई है। थाना स्तर से भी पर्याप्त पुलिस बल यातायात ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी और 9 एसवीडीएस कैमरों का उपयोग किया जाएगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। वायरलेस सेट से लैस 10 मोबाइल टीमें भी विभिन्न मार्गों पर तैनात रहेंगी।

पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स बैनर और संकेतक बोर्ड लगाने, एफएम रेडियो के माध्यम से ट्रैफिक प्लान का प्रचार करने तथा अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान करने की जानकारी दी है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और प्रतिष्ठानों के संचालकों को बेसमेंट पार्किंग आमजन के लिए खोलने के नोटिस भी दिए गए हैं।

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ₹1,500 का जु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *