देहरादून ,
कौलागढ रोड पर काम्पलैक्स के अवैध निर्माण के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया, वहीं मानचित्र को निरस्त करने की कार्यवाही एमडीडीए से किये जाने की मांग की। आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकटठा हुए और वहां पर काम्पलैक्स के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस स्थल के पश्चिम दिशा में लगभग आठ फीट चैड़ा निजी रास्ता जा रहा है जोकि स्वीकृत मानचित्र में नहीं दर्शाया गया है और न ही उस और साइड सैट बैब छोडा गया है जिस पर नियमानुसार तीन मीटर सैट बैक छोडा जाना था तथा तथ्य छिपाकर मानचित्र स्वीकृत कराया गया है जो की स्वतः ही निरस्त भी हो जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उक्त स्थल के पूर्व दिशा में 20 फुट चैडा रास्ता जा रहा है जिस पर स्वीकृत मानचित्र में पांच फुट रोड वाइंडिंग दर्शाई गई है और तदनुपरांत 10 फीट चैडा साइड सैट बैक दर्शाया गया है जोकि मौके पर डैड कर बनाया गया है। प्रदर्शनकारियांे ने कहा कि साइड सैट बैक में ओपन स्टेयर स्पेस दर्शाया गया है जोकि मौके पर कबर्ड करते हुए बनाया गया है जो शमनीय नहीं है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।