देहरादून ,
अंगदान दिवस के अवसर पर सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक मरीजों, उनके परिजनों, किडनी प्रत्यारोपण से जुड़े दाताओं और लाभार्थियों ने भाग लेकर अंगदान का संकल्प लिया।