राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार ,

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एवं उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कांवड़ यात्री की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रभावी निगरानी प्रणाली और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से कांवड़ मेले का संचालन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *