पूर्व डीएम सविन बंसल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा सचिवालय में बने संयुक्त सचिव

देहरादून ,

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं देहरादून के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनका चयन प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद के लिए किया गया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

हाल ही में सविन बंसल का देहरादून के जिलाधिकारी पद से स्थानांतरण कर उन्हें नियोजन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया था। अब केंद्र सरकार में उनकी नियुक्ति उत्तराखंड कैडर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में सविन बंसल संसदीय कार्यों, प्रशासनिक समन्वय और नीति संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनकी प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी कार्यशैली और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

उत्तराखंड में जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सविन बंसल ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया। उनकी नई नियुक्ति को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *