महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए SGRR मेडिकल कॉलेज में CAR मॉड्यूल कार्यशाला आयोजित – uttarakhandawaaz.in

महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए SGRR मेडिकल कॉलेज में CAR मॉड्यूल कार्यशाला आयोजित

देहरादून ,

आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIMHS), देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण को लेकर CAR मॉड्यूल पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर रहा।

कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) देहरादून शाखा के सहयोग से किया गया।

महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर दी जानकारी

कार्यक्रम की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रहीं। वहीं CAR मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना और डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने छात्राओं को:

  • सुरक्षा एवं आत्मरक्षा
  • सक्रिय जीवनशैली
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • आत्मविश्वास और स्वयं की देखभाल

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

45 MBBS छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में 45 एमबीबीएस छात्राओं ने प्रतिभाग किया। CAR मॉड्यूल (Kick Start Self Defence, Active Lifestyle and Resilient Mindset) का उद्देश्य महिला चिकित्सकों में आत्मविश्वास बढ़ाना और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं, जो महिला चिकित्सकों को कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन में अधिक सक्षम बनाते हैं।

महिला चिकित्सकों में सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ ऐसे प्रशिक्षण महिला चिकित्सकों में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने में सहायक होंगे।

डॉ. विशाल कौशिक, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, एसजीआरआरआईएमएचएस ने कार्यक्रम से जुड़े अतिथियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. जीडीएस बजाज, डॉ. नीरुल पंडिता, डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. मोनिका, डॉ. श्रुति, डॉ. प्रेमिला और डॉ. तन्वी सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *