देहरादून ,
मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से लागू कर दी जाएगी। जुलूस के दौरान कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
जुलूस के दौरान इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- जुलूस के ईसी रोड से निकलने के दौरान ईसी रोड की ओर यातायात नहीं भेजा जाएगा। यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार और सर्वे चौक से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
- जुलूस के सर्वे चौक पहुंचने के बाद ईसी रोड का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, लेकिन सर्वे चौक से परेड ग्राउंड की ओर वाहन नहीं भेजे जाएंगे। यातायात क्रॉस रोड से बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा।
- परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कन्वेंट तिराहा और लैंसडाउन चौक की ओर जुलूस जाने के दौरान उस मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोका जाएगा। वाहनों को सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- जुलूस के लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य रहेगा, जबकि लैंसडाउन-दर्शनलाल चौक मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- दर्शनलाल चौक, तहसील चौक और इनामुल्ला बिल्डिंग की ओर जुलूस जाने के दौरान पीछे से कोई यातायात नहीं भेजा जाएगा। वाहनों को दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून चौक और द्रोण होटल कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने के बाद शहर का पूरा यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
विक्रम और सिटी बसों के लिए डायवर्जन प्लान
मोहर्रम जुलूस के सर्वे चौक पहुंचने से पहले विक्रम और सिटी बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।
- 3 नंबर विक्रम: रेसकोर्स चौक से वापस जाएंगे। रूट रहेगा- रेसकोर्स, पीएनबी तिराहा, आराघर टी-जंक्शन।
- 5 और 8 नंबर विक्रम: रेलवे गेट से वापस डायवर्ट किए जाएंगे।
- 2 नंबर विक्रम, सिटी बस और व्यवसायिक वाहन: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र से आने वाले विक्रम: बिंदाल पुल से वापस डायवर्ट होंगे।
यातायात पुलिस ने देहरादून की जनता से अपील की है कि जुलूस के दौरान निर्धारित डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।