देहरादून ,
Shri Guru Ram Rai Public School Sahaspur में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर Prashant Singh के असम में हुए विमान हादसे में शहीद होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिवार ने शहीद प्रशांत सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या Shahna Rahman सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानाचार्या शाहना रहमान ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह विद्यालय के गौरव थे। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।
विद्यालय परिवार ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
शोक सभा का वातावरण भावुक रहा तथा विद्यार्थियों ने भी देशसेवा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।