द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी, 2026-27 सत्र से शुरू होगा संचालन

 अल्मोड़ा ,

उत्तराखण्ड के जनपद अल्मोड़ा स्थित द्वाराहाट  में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने और संचालन हेतु उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध कराने के बाद यह स्वीकृति दी गई है। विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय विद्यालय संगठन का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होगा और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *