देहरादून ,
C. P. Radhakrishnan, Gurmit Singh और Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को Vasant Vihar पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मेजर जनरल खंडूड़ी के सार्वजनिक जीवन, ईमानदार नेतृत्व और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें अनुशासन, सादगी और स्वच्छ छवि वाले नेता के रूप में याद किया।