राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई 2026 तक पूरी करने के निर्देश

देहरादून ,

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के निर्देशों के तहत हरिद्वार जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के राशन कार्डों और यूनिटों की ई-केवाईसी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अब तक केवल 71 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूर्ण हो पाई है, जबकि इसे 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। विभाग ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए MERA e-KYC ऐप जारी किया गया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर राशन कार्ड धारक स्वयं भी अपना तथा परिवार के सदस्यों का आधार नंबर दर्ज कर फेस रीडिंग के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित राशन कार्ड अथवा यूनिटों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *