14 अप्रैल को पीएम के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक

देहरादून ,

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री Narendra Modi के उत्तराखण्ड आगमन तथा Delhi–Dehradun Expressway (दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देनी चाहिए। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकनृत्य तथा संगीत को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाए और कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक एवं आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाया जाए। साथ ही अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बनना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस ऐतिहासिक अवसर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम से पहले प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक मिलकर इस आयोजन को स्वच्छ, सुंदर और यादगार बनाएं।

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव लाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, सचिव शैलेश बगोली, कमिश्नर Vinay Shankar Pandey, जिलाधिकारी देहरादून Savin Bansal, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित अपर सचिव बंशीधर तिवारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *