देहरादून ,
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्रों—थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग—की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, उनका अधिकारियों द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, उनमें किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करना चाहिए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण से संबंधित प्रस्ताव यदि किसी विभाग से दूसरे विभाग को भेजे जाने हैं, तो उन्हें शीघ्रता से अग्रसारित किया जाए, अन्यथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकगणों द्वारा बैठक में उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े वन विभाग के लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने मुख्य सचिव Anand Bardhan को मानसून से पहले संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी जरूरी कार्य समय से पूरे किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने आगामी Char Dham Yatra के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के संबंध में होटल एसोसिएशन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में कैबिनेट मंत्री Bharat Chaudhary, कर्णप्रयाग विधायक Anil Nautiyal, थराली विधायक Bhupal Ram Tamta, केदारनाथ विधायक Asha Nautiyal, देवप्रयाग विधायक Vinod Kandari सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रविनाथ रमन, एस.एन. पांडेय, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा संबंधित जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
