ग्राफिक एरा बनी भारत की पहली ‘GenAI-पावर्ड कैंपस’ यूनिवर्सिटी

देहरादून ,

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश की पहली ‘जेनएआई-पावर्ड कैंपस’ यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित किया है। यह उपलब्धि Amazon Web Services (AWS) के सहयोग से संभव हुई है।

AWS, जो क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी संस्था है, अपने “AWS स्किल बिल्डर प्रोग्राम” के माध्यम से छात्रों को संरचित लर्निंग पाथ, हैंड्स-ऑन लैब्स और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय में 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसी आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस सहयोग से विश्वविद्यालय एक ‘लिविंग लैब’ के रूप में विकसित हो गया है, जहां छात्र जनरेटिव एआई की मदद से वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं, जिससे संस्थान ‘फ्यूचर-रेडी’ शिक्षा का केंद्र बन रहा है।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में “AI Everywhere for Everyone” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AWS (भारत एवं दक्षिण एशिया) के डेटा एवं एआई हेड बिस्वजीत दास ने छात्रों को एआई के वास्तविक उपयोगों का लाइव डेमो दिया। इसमें आधुनिक टूल्स जैसे Perplexity AI और डिजीयात्रा शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान कमल घनशाला ने बिस्वजीत दास को सम्मानित किया। साथ ही इंडस्ट्री-अकैडमिया लीड तेजस्वी घनशाला ने कहा कि एआई अब केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन ला रही है।

इस अवसर पर अमित आर भट्ट, नरपिंदर सिंह, संतोष एस सर्राफ, नरेश कुमार शर्मा, डी आर गंगोडकर और आकांक्षा गुप्ता सहित अनेक शिक्षाविद, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *