गणतंत्र दिवस–2026 पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की घोषणा

देहरादून ,

भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (President’s Medal for Distinguished Service – PSM) तथा “सराहनीय सेवा के लिए पदक” (Medal for Meritorious Service – MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PSM)

श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)

(पुलिस सेवा)

  1. श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग।

  2. श्री शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।

  3. श्रीमती ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर, देहरादून।

  4. श्री सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

  5. श्री साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

(अग्निशमन सेवा)

  1. श्री गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

  2. श्री मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *