हरिद्वार कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा मोबाइल किया जमा – uttarakhandawaaz.in

हरिद्वार कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा मोबाइल किया जमा

हरिद्वार ,

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी नामों और वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यायालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जांच से संबंधित अपना मोबाइल फोन विधिवत रूप से न्यायालय के समक्ष जमा कराया।

बताया जा रहा है कि यही वह मोबाइल फोन है, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया गया था। इससे पूर्व इस मामले को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा एसआईटी द्वारा अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।

रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर अपने सहयोगी स्वामी दर्शन भारती के साथ उपस्थित हुईं और जांच के मद्देनज़र मोबाइल फोन कोर्ट के सुपुर्द किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *