देहरादून ,
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ से संबंधित कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति का स्पष्ट प्रमाण है।