देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ और बिहू के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भारत के ये पर्व हमारी विविध संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य करते हैं और मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। ये त्योहार जीवन में खुशी, उत्साह और नई उम्मीदें लाते हैं तथा हमें प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा भी देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की विविधता में एकता का प्रतीक ये पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं। भले ही ये त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रूपों में मनाए जाते हों, लेकिन इनका उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन पर्वों को आपसी सौहार्द और एकता के साथ मनाएं।