देहरादून ,
आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में समस्त अनुभाग अधिकारियों, शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डीजीपी महोदय ने विगत वर्ष के दौरान अनुभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं पुलिस कर्मियों की मेहनत के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, चारधाम यात्रा सुरक्षा तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर सुझाव भी प्राप्त किए और भविष्य में इन पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। डीजीपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के समस्त परिजनों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड