मुख्यमंत्री धामी से अंकिता भंडारी के परिजनों की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से जुड़े अपने मंतव्य और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *