देहरादून ,
गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाज़ार की प्रबंधक कमेटी द्वारा देहरादून की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संगत के सहयोग से गुरुद्वारा करनपुर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
नगर कीर्तन में पंच प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित पालकी में विराजमान किया गया। इस दौरान गुरु की लाडली फौज के नन्हे-नन्हे साहिबजादों, गतका दलों एवं श्रद्धालु संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग पर संगत द्वारा पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारों की संगत, महिला सत्संग जत्थों एवं बच्चों द्वारा शबद-कीर्तन का गायन किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने सेवा निभाई।
प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का प्रकाशोत्सव साहस, त्याग, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
नगर कीर्तन के शांतिपूर्ण और अनुशासित आयोजन में देहरादून की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सेवादारों एवं संगत का सराहनीय सहयोग रहा।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.