हरिद्वार ,
एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती की घटना में जेल जा चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सनी यादव और विनय त्यागी के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा था। पैसे मांगने पर विनय त्यागी द्वारा सनी यादव को लगातार जान से मरवाने की धमकी दी जा रही थी।
इसी रंजिश के चलते सनी यादव काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और 24-12-2025 को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सनी यादव ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
-
सनी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त)
आपराधिक इतिहास (कोतवाली काशीपुर):-
CR No. 27/12 धारा 302, 201, 120बी, 34, 364ए, 386 IPC
-
CR No. 630/23 धारा 395, 412, 34 IPC
-
-
अजय पुत्र कुंवर सैन, निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष
आपराधिक इतिहास:-
CR No. 630/23 धारा 395, 412, 34 IPC
-
बरामदगी
-
तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
-
तमंचा 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.