देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और हवाई अड्डों से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल ₹183.97 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर रोपवे निर्माण के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन हेतु ₹3.30 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही यमनोत्री बड़कोट–पौंटी मोटर मार्ग के किमी 2 से बड़कोट हेलीपैड तक सड़क के डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं हेलीपैड की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹1.89 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
हरिद्वार जनपद के मंगलौर–रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग निर्माण हेतु ₹2.49 करोड़ तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के निर्माण कार्यों के लिए पुनरीक्षित आगणन के तहत ₹35 करोड़ की धनराशि को भी मंजूरी दी गई है।
नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्र के कोपा स्थित श्मशान घाट के निर्माण व नवीनीकरण के लिए ₹80 लाख, नगर निगम कोटद्वार में एबीसी सेंटर के निर्माण हेतु ₹2.68 करोड़ तथा क्लस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत देहरादून और टिहरी जनपद के तीन राजकीय इंटर कॉलेज—जखण्ड, ओखलाखाल और सोरना डोभरी—के निर्माण कार्यों के लिए ₹5.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के लिए ₹107.35 करोड़, राज्य के सभी जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वीसी संसाधनों के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण हेतु 21 जनरेटर (7.5 केवीए) क्रय के लिए ₹15.55 करोड़ तथा ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में बिगराबाग से चकरपुर मार्ग को एक लेन से डेढ़ लेन में उच्चीकृत करने हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.bh/de-CH/register?ref=W0BCQMF1