पौड़ी से हटाए गए अभिमन्यु को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क भेजा गया

नए डीएफओ की तैनाती, शासन ने जारी किए आदेश

देहरादून ,

शासन ने पौड़ी जनपद में नए डीएफओ की तैनाती कर दी है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योर्तिमठ के डीएफओ महातिम यादव का तबादला पौड़ी कर दिया गया है। वहीं, गुलदार के हमलों के दौरान पौड़ी से हटाए गए अभिमन्यु को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क भेजा गया है।

इस संबंध में सोमवार को सचिव वन सी. रविशंकर की ओर से आदेश जारी किए गए। शासन के इस निर्णय के बाद पौड़ी वन प्रभाग में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

बताया जा रहा है कि नए डीएफओ की तैनाती से पौड़ी क्षेत्र में वन्यजीव प्रबंधन और वन विभाग के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *