वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल’ और सरयू कॉरिडोर विकास पर सरकार का फोकस
देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्नो लेपर्ड टूर, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 20 दिसंबर तक केएमवीएन और जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा होटल कारोबारियों के साथ बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को पर्यटन स्थलों से जुड़ी सड़कों, होटलों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने की भी बात कही।
‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन फेस्टिवल’ के तहत प्रत्येक जनपद में विशिष्ट पहचान वाला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तर पर एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन की भी योजना है। बैठक में बागेश्वर में सरयू कॉरिडोर, सरयू उद्गम स्थल का धार्मिक विकास, योग महोत्सव, देवप्रयाग सहित प्रमुख प्रयागों में भव्य आरती और मंदिर सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया।
सरकार का उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन, सांस्कृतिक उत्सव और साहसिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.