एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर से 841 मरीज लाभान्वित

पांवटा साहिब ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून एवं रोटरी पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ भवन, तारुवाला रोड में शनिवार 13 दिसंबर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 841 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंशुल गोयल (प्रेसिडेंट, रोटरी पांवटा साहिब), शांति स्वरूप गुप्ता (सचिव, रोटरी पांवटा साहिब) एवं डॉ. पंकज कुमार गर्ग (वरिष्ठ कैंसर सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि अंशुल गोयल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे क्षेत्र में भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर समय पर पहचान और उचित उपचार से ठीक हो सकता है। उन्होंने बदलती जीवनशैली, तंबाकू व नशे का सेवन, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और मानसिक तनाव को कैंसर के प्रमुख कारण बताया। साथ ही, लंबे समय तक घाव न भरना, असामान्य गांठ, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी या खून आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को उन्होंने बचाव का प्रभावी उपाय बताया।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया—
कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कॉल, स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. आयुष्मा, मेडिसिन डॉ. शरणदीप, सर्जरी डॉ. उपमन्यु जोशी, शिशु रोग डॉ. ऋषभ यादव, नेत्र रोग डॉ. तन्वी भट्ट, त्वचा एवं यौन रोग डॉ. चिताम्बरा जोशी, फिजियोथैरेपी डॉ. आयुषी वर्मा, मनोरोग डॉ. विदुषी मक्कड़, हड्डी रोग डॉ. विशाल तथा नाक-कान-गला रोग डॉ. इन्द्रा आर्य।

शिविर की सफलता में राहुल गर्ग, रवि दीप सिंह, प्रशांत आर्य, सुमेद वर्मा, शांति गुप्ता, डॉ. एनपीएस नारंग, नरेन्द्र सहोटा, अरविंद मारवा, राखी डंग, डॉ. प्रवेश सबलोक, रक्षित अग्रवाल, हरीशंकर गौड़ सहित अस्पताल प्रशासन व ब्लड बैंक टीम का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

One thought on “एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर से 841 मरीज लाभान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *