समय : प्रातः 05:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
देहरादून ,
देहरादून में आयोजित होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डाइवर्ट प्लान जारी किया है। सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आईएमए क्षेत्र को जीरो ज़ोन घोषित किया गया है तथा कई मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से परिवर्तित रहेगा।
🚦 यातायात डाइवर्जन प्लान
1️⃣ परेड के दौरान किसी भी प्रकार का वाहन आईएमए की ओर नहीं जाएगा। संपूर्ण क्षेत्र को जीरो ज़ोन रखा गया है।
2️⃣ बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाला यातायात
➡ रांघड़वाला तिराहा → मिठी बेरी → प्रेमनगर भेजा जाएगा।
3️⃣ प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहन
➡ प्रेमनगर चौक → एमटी गेट → मिठी बेरी गेट → रांघड़वाला → शहर भेजे जाएंगे।
4️⃣ सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले भारी वाहन
➡ धूलकोट तिराहा → सिंघनीवाला → नया गांव → शहर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
5️⃣ देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन
➡ शिमला बाईपास → विकासनगर → धर्मावाला की ओर भेजे जाएंगे।
ℹ️ महत्वपूर्ण नोट
यातायात का यह डायवर्ज़न प्लान ट्रैफिक के दबाव के अनुसार कम या अधिक समय के लिए लागू किया जा सकता है।