मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश का ऐलान – uttarakhandawaaz.in

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश का ऐलान

केंद्रीय कार्यालय में कर्मचारियों को ढाई बजे तक का अवकाश घोषित

देहरादून ,

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अब मात्र तीन दिन रह गए हैं तो वही इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का स्तर पूरे उफान पर है। जहां भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है तो वही केंद्र सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा दिवस को लेकर केंद्र सरकार के सभी सरकारी कार्यालय एवं प्रतिष्ठानों में आधे दिन का अवकाश देने की घोषणा की है। यानी कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए कर्मचारी लंच से पहले का अवकाश ले सकेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि कर्मचारी ढाई बजे कार्यालय में अपने दैनिक कार्य के लिए आयेंगे, जबकि सुबह लंच से पहले अवकाश की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *