एटलिटिका-2025 का भव्य आगाज़: एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह

देहरादून ,

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ में वार्षिक खेलकूद महोत्सव एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में छात्रों की उमंग और जोश ने खेल भावना का अद्भुत माहौल प्रस्तुत किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवं एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एटलिटिका-2025 के सफल आयोजन एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही अनुशासन, टीमवर्क और समर्पण जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं। आशा है कि सभी खिलाड़ी खेलभावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक, स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में रोमांच चरम पर
सुबह से ही ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का जोश देखने लायक रहा।

  • 100 मीटर (बालक वर्ग): एमबीबीएस 2022 बैच के लविश प्रथम स्थान पर

  • 100 मीटर (बालिका वर्ग): एमबीबीएस 2022 की प्राणवी विजेता

  • 400 मीटर: बालक वर्ग में एमबीबीएस 2024 के अनमोल विजयी, बालिका वर्ग में फिर एक बार प्राणवी अव्वल

फैकल्टी रेस भी रही आकर्षण का केंद्र

  • पुरुष वर्ग:

    • पहली रेस – डॉ. अन्सार

    • दूसरी रेस – डॉ. तारिक मसूद

  • महिला वर्ग:

    • डॉ. अनीता (बायोकैमिस्ट्री विभाग)

क्रिकेट मुकाबला
एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच हुआ रोमांचक मैच 2021 बैच ने जीत लिया। आयुष चौधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्रों ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *