2014 में कांग्रेस को सत्ता छोड़नी पड़ी वोट चोरी के कारण: महेंद्र भट्ट

वोट चोरी से ही 2014 में गद्दी छोड़ने पर मजबूर हुई कांग्रेस: भट्ट

देहरादून  ,

कांग्रेस की रैली पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस को 2014 में वोट चोरी के आरोपों के कारण ही सत्ता से बाहर कर दिया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेताओं की दिल्ली रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आज भी उसी पुराने भ्रम में जी रहा है, जबकि जनता अब उनके सच को भली-भांति समझ चुकी है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेसियों को दिल्ली जाने पर मजबूर होना पड़ा, जबकि उनकी सुप्रीमो सोनिया गांधी पर ही वोट चोरी का ताज़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस द्वारा अपने “युवराज” को गलत मुद्दे पर सही साबित करने की कोशिश है।

भट्ट ने आरोप लगाया कि देश ने आजादी से पहले से लेकर नेहरू, इंदिरा, राजीव और मनमोहन सिंह के शासन तक कांग्रेस की वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं को भुगता है। चुनाव प्रक्रिया में सुधार और तकनीक के आने के बाद कांग्रेस का बहुमत खत्म होता चला गया। भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस को वोट चोरी के आरोपों के चलते ही सत्ता से हटाया था।

उन्होंने कहा कि जो आज SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हीं की सरकारों में यह मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया आठ बार पूरी हुई है।

भट्ट ने दिल्ली कोर्ट में शुरू हुए कथित वोट चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सोनिया गांधी 1983 में भारत की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में दर्ज थीं और वोट डाल चुकी थीं, जो खुद में गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के घर से ही फर्जी वोटर कार्ड बनते पकड़े गए हैं और पार्टी खुलेआम विवादित नामों को मतदाता सूची में शामिल कराने की पैरवी करती रही है।

उन्होंने कहा कि यही आरोप कांग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा और अब बिहार चुनाव में भी उठा चुकी है, लेकिन हर बार जनता ने इसे सिरे से नकार दिया।

भट्ट ने स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे अपने नेता के भ्रम को बनाए रखने के लिए मजबूर हो सकते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है। आज देश प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास की दिशा में अग्रसर है, और जनता मजबूती से भाजपा के साथ खड़ी है।

One thought on “2014 में कांग्रेस को सत्ता छोड़नी पड़ी वोट चोरी के कारण: महेंद्र भट्ट

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *