हरिद्वार ,
कोतवाली ज्वालापुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 164/18 धारा 406, 420, 120B भादवि, 3 UPID एक्ट, तथा चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 और 45(S) RBI एक्ट में वांछित व ₹50,000 के इनामी अपराधी को CBCID व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी, पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी, मूल निवासी —
A–1597, LIG आवास विकास कालोनी, हंसपुरम, थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर (उ.प्र.),
वर्तमान पता —
फ्लैट नंबर 205, बिल्डिंग नंबर 02, रेजेंसी सरवम, टीटवाला (ईस्ट), थाना कल्याण तालुका, जिला ठाणे, महाराष्ट्र
के विरुद्ध माननीय न्यायालय हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी था।
अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। कई राज्यों में दबिश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था, जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
CBCID की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से थाना कल्याण तालुका क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को 07 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद अभियुक्त को 09 दिसंबर 2025 को ज्वालापुर कोतवाली में दाखिल किया गया, जहां आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।