यमुनोत्री विस युवा संवाद कार्यक्रम: मनवीर सिंह चौहान ने युवाओं से सुनी समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर हुआ समाधान – uttarakhandawaaz.in

यमुनोत्री विस युवा संवाद कार्यक्रम: मनवीर सिंह चौहान ने युवाओं से सुनी समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर हुआ समाधान

देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल, रवाल्टा समुदाय को जौंसारी तर्ज पर एसटी आरक्षण के प्रयास; यमुनोत्री को जिला बनाने के संकल्प में युवाओं की बढ़ी भागीदारी

देहरादून ,
यमुनोत्री विधानसभा के युवाओं के साथ संवाद का बड़ा मंच रविवार को देहरादून के नालापानी रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हजारों छात्रों, युवाओं और सामाजिक-पॉलिटिकल कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दे रखे, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कई मामलों पर शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

20 वर्षों से यमुनोत्री क्षेत्र में सेवा—चौहान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से यमुनोत्री विधानसभा में सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने युवाओं से मिल रहे समर्थन को ताकत बताते हुए कहा कि यदि युवाओं का भरोसा बना रहा तो वे 2027 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

देहरादून में यमुना घाटी के छात्रों के लिए हॉस्टल की जरूरत

चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी के हजारों छात्र देहरादून में पढ़ाई करते हैं, परंतु कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के लिए यहां रहना कठिन है। इसलिए देहरादून में छात्रावास (हॉस्टल) की व्यवस्था करवाने के लिए वह गंभीर प्रयास कर रहे हैं।

रवाल्टा समुदाय को मिले एसटी आरक्षण — होगा प्रयास

सभा के दौरान चौहान ने कहा कि रवाल्टा समुदाय को जौंसार-बावर की तर्ज पर एसटी आरक्षण मिलना चाहिए और वह इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

यमुनोत्री को जिला बनाने के संकल्प की फिर दोहराई बात

उन्होंने कहा कि वह पहले भी यमुनोत्री को जिला बनाने की बात करवा चुके हैं और युवाओं के समर्थन से इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम जारी रहेगा।

युवाओं ने दिया समर्थन

कार्यक्रम में शामिल युवाओं और सामाजिक संगठनों ने चौहान की

  • सक्रियता

  • विनम्रता

  • और आमजन के बीच निरंतर उपलब्धता
    की सराहना की और क्षेत्र के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व

इस मौके पर प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीनन्द उनियाल,
रिटायर्ड वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी मनमोहन सिंह रावत,
प्रोफेसर हुकम सिंह रावत सहित क्षेत्र के कई शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में सतेंद्र राणा, अटोल रावत, कुलदीप रावत, संदीप राणा, गिरीश भट्ट, निषाद रावत, बाबू बिष्ट, नागेंद्र बिष्ट, राकेश थपलियाल, प्रह्लाद राणा, तनुज असवाल, भगवती डिमरी, संजय चौहान, रोहित थपलियाल समेत कई संगठनों और संस्थानों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

5 thoughts on “यमुनोत्री विस युवा संवाद कार्यक्रम: मनवीर सिंह चौहान ने युवाओं से सुनी समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर हुआ समाधान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *