पति को दस माह से वेतन न देने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी

देहरादून ,

देहरादून दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आंचल डेयरी रायपुर रोड में ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड निवासी आंचल डेयरी में कार्यरत राजीव कुमार की पत्नी अंजना कौर ने उनके पति को 10 माह से वेतन न दिये जाने के विरोध में आगामी एक नवम्बर से अपने परिवार के साथ प्रधान प्रबंधक के कक्ष के सामने भूख हडताल पर बैठने की चेतावनी दी है। यहां देहरादून दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आंचल डेयरी रायपुर रोड के प्रधान प्रबंधक नरेन्द्र सिंह डुंगरियाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों तक को शिकायत किये जाने के बावजूद भी आज तक इस पर कार्यवाही नहीं की गई है जिससे वह आहत है और वेतन न मिलने से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि आंचल डेरी द्वारा उप्र प्राची डेरी, काला डेरी, गौथा डेरी से आयातित खराब दूध की गुणवत्ता सुधारने हेतु अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को किये गये पत्राचार के उपरांत उन्होंने अपने पति को अनियमित तरीके से लैब सहायक के पद से हटाकर यातायात प्रभारी से सम्बद्ध किया जाना तथा उनके पति को पांच माह बाद अवशीतन केन्द्र खैरवा, कालसी में प्रभारी के पद तैनात किया जाना तथा 10 माह से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। वह विवश होगर प्रधान प्रबंधक के कक्ष के सामने भूख हडताल पर बैठेंगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रधान प्रबंधक की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *