पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
देहरादून ,
राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चेन स्नेचिंग की रील्स देखकर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को सूरज रावत ने थाना पटेलनगर में शिकायत दी थी कि उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी रावत के साथ नयागांव से प्रेमनगर जाते समय बाबा फार्म के पास एक अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल का उपयोग किया था और पहचान छिपाने के लिए पूरे घटनाक्रम में हेलमेट नहीं उतारा। इससे आरोपी की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने सुराग जुटाया और बल्लूपुर क्षेत्र से शिवम (उम्र 22 वर्ष, पुत्र प्रमोद कुमार) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से छीनी गई चेन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर रील्स देखने का शौकीन है और यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर अपराध संबंधी वीडियो देखकर प्रेरित हुआ। उसने अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए चेन स्नेचिंग की योजना बनाई। वारदात के बाद उसने चेन बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल न होने के कारण असफल रहा।
बरामदगी:
- घटना में छीनी गई सोने की चेन
- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/ar/register-person?ref=53551167