देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई – uttarakhandawaaz.in

देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

देहरादून,

उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों और प्रचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। डीजी सूचना ने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनकी व्यक्तिगत और विभागीय छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना महानिदेशक ने पुलिस को डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं, जिनसे यह साजिश साबित होने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान किसी “गैंग” या लॉबी सिस्टम के तहत चलाया जा रहा है, जो राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

बंशीधर तिवारी ने कहा:

“मेरे खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, वह किसी असंतुष्ट समूह की साजिश है। सोशल मीडिया पर बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाना और अफवाहें फैलाना मेरे सम्मान और मानसिक शांति दोनों के खिलाफ है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का व्यवहार आईटी एक्ट और मानहानि कानूनों का उल्लंघन होने के साथ-साथ सरकारी सेवा में अनुशासन और पारदर्शिता को कमजोर करने का प्रयास भी है। डीजी सूचना ने पुलिस से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया खातों और उनके संचालकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों को रोका जा सके।

3 thoughts on “देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *