देहरादून ,
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश की झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी झुग्गियों का पुनः सर्वे कराने के निर्देश दिए।
📌 प्रमुख निर्देश
-
वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिन्हित श्रेणी 1 और श्रेणी 2 के पात्र लोगों को स्थानीय निकाय और जिलाधिकारी की सहायता से विनियमित किया जाए।
-
झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकें शीघ्र आयोजित हों।
-
इसके उपरांत राज्य स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी।
🏠 काठबंगला प्रोजेक्ट
मुख्य सचिव ने काठबंगला प्रोजेक्ट में निर्मित आवासों का आबंटन नवम्बर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए भूमि चिन्हीकरण, आबंटन के नियम, आंकलन, पात्रता और डीपीआर तैयार करने हेतु सचिव शहरी विकास, सचिव लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए और नगर निगम की संयुक्त बैठक करने को कहा।
मुख्य सचिव ने प्रत्येक कदम की निरंतर मॉनिटरिंग करने और पुनर्विकास योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।