सीडीओ ने रायपुर मतदान केन्द्र के 100 वर्षीय मतदाता विजयसिंह को किया सम्मानित

मतदान केन्द्र विजयपार्क की 102 वर्षीय सावित्री डोरा को भी किया सम्मानित
देहरादून ,

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतायु वर्ग के मतदाताओं की निर्वाचन में सहभागिता के दृष्टिगत 1 अक्टूबर 2023 को इंटरनेशनल डे फाॅर ओल्डर पर्ससंस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून झरना कमठान द्वारा 19-रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 144 लाडपुर चक रायपुर मतदान केन्द्र के 100 वर्षीय मतदाता विजयसिंह पुत्र कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार देहरादून शादाब खान, बीएलओ रेखा रावत, बीएलओ सुपरवाईजर नीमा बडोनी तथा प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून उपस्थित थे। इसके साथ ही सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून व तहसील सदर के स्टाफ द्वारा विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर कैण्ट के अंतर्गत मतदान केन्द्र विजयपार्क की सावित्री डोरा पत्नी श्यामलाल डोरा उम्र 102 वर्ष को उनके आवास/घर पर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएलओ संगीता भट्ट, बीएलओ सुपरवाईजर संजय चैहान भी उपस्थित रहे। श्रीमती सरोज 19 रायपुर भाग संख्या 95 बैंक कॉलोनी जयपुर कला को उनके घर पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शतायु वर्ष के 2 अन्य मतदाता भी चिन्ह्ति किए गये थे जो वर्तमान में निवास पर नहीं होना अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *