देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन से नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता, सद्गुण और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें और समाज में भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखें। राज्यपाल ने कहा कि यह त्योहार एकजुटता, सहयोग और सह-अस्तित्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाएं।