निर्दलीय विधायक उमेश जे कुमार ने खेला मास्टर स्ट्रोक, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

देहरादून ,

स्नातक स्तरीय परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। इस बीच अब मामला राजनीतिक गर्माहट भी पकड़ चुका है।

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश जे कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और इसे लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

विधायक उमेश जे कुमार ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं और यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। इसलिए आवश्यक है कि विधानसभा के विशेष सत्र में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हो।

उनका यह पत्र सामने आने के बाद राजनीतिक हल्कों में हलचल मच गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की सियासत को और गर्मा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *