देहरादून ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने “युवा पीढ़ी और हिंदी का भविष्य”, “हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा” तथा “हिंदी की चुनौतियाँ” जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
-
निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा बंसल प्रथम, सिदरा फातिमा द्वितीय तथा साक्षी थापा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके बाद आयोजित कहानी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति से लेकर पहाड़ी सभ्यता तक की झलक अपनी कहानियों में प्रस्तुत की।
-
इसमें सिदरा फातिमा ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
-
इसमें पल्लवी रस्तोगी प्रथम, खुशी सिंगल द्वितीय और पूनम तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “हिंदी राष्ट्रीय एकता की भाषा”, “मातृभाषा का गौरव” तथा “भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा” जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
-
इसमें सितारा फातिमा प्रथम, श्वेता द्वितीय तथा पूर्णिमा बंसल तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के भाषागत ज्ञान और सृजनात्मकता का विकास होता है। वहीं प्रो. डॉ. गीता रावत ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना थपलियाल एवं अंजलि द्वारा किया गया। आयोजन में संकाय के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।