यातायात अपडेट: कई महत्वपूर्ण मार्ग क्षतिग्रस्त, आवाजाही पूरी तरह बंद

देहरादून ,
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में कई प्रमुख मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
  • कैंट क्षेत्र: सप्लाई चौक से किमाड़ी, गल्जवाड़ी और गजियावाला को जोड़ने वाले मार्ग पर घट्टिखोला पुल के पास सड़क का हिस्सा नदी के तेज बहाव में बह गया। इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद है।

  • कालसी क्षेत्र: कालसी–चकराता रोड पर जजरेट के पास भूस्खलन से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। मौके पर JCB मशीनों से मलबा हटाने और मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।

  • रानीपोखरी क्षेत्र: शीला की चौकी, गदुल, सूर्धाधार तथा सनगांव की ओर जाने वाले सभी मार्ग पूर्णतः बंद हो चुके हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इन मार्गों पर यात्रा से फिलहाल परहेज़ करें और किसी भी आपात स्थिति में ही घर से निकलें। राहत व मरम्मत कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *