देहरादून ,
जनपद देहरादून के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 15 सितंबर (सोमवार) को विकासखंड कालसी स्थित ग्राम उटैल (बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान, कालसी–बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किमी दूरी) में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने और लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सेवाएं
-
स्वास्थ्य विभाग
-
निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच व औषधि वितरण
-
नशा मुक्ति काउंसलिंग, पोषण, परिवार कल्याण, टीकाकरण
-
गर्भवती महिलाओं की जांच
-
अटल आयुष्मान कार्ड मौके पर बनेंगे
-
नेत्र परीक्षण व नि:शुल्क चश्में वितरण
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने की व्यवस्था
-
-
समाज कल्याण / महिला कल्याण / प्रोबेशन विभाग
-
वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता पेंशन सत्यापन
-
छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान आवेदन
-
-
डीडीआरसी व आईसीडीएस विभाग
-
दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग वितरण
-
कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण व उपचार
-
किशोरियों व महिलाओं को पोषाहार वितरण
-
नंदा गौरा, पीएम मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट, किशोरी किट फॉर्म भरना
-
-
ग्राम्य विकास / पंचायत राज / सेवायोजन / शिक्षा विभाग
-
मनरेगा कार्य मांग, जॉबकार्ड, भुगतान संबंधी समस्याएं
-
पीएमएवाई आवास आवेदन, एनआरएलएम समूह जोड़ना
-
परिवार रजिस्टर नकल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण
-
रोजगार मेला व युवाओं की काउंसलिंग
-
-
खाद्य, कृषि, उद्यान, सहकारिता, रेशम, मत्स्य, दुग्ध विभाग
-
राशन कार्ड सत्यापन व संशोधन
-
बीज, कीटनाशक दवाओं, लघु यंत्र वितरण
-
समितियों की सदस्यता, केसीसी चयन
-
-
विद्युत, पेयजल, सिंचाई, लोनिवि, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई विभाग
-
बिजली-पानी बिल सुधार व नए कनेक्शन
-
सड़कों व सिंचाई क्षमता विस्तार संबंधी समस्याओं का समाधान
-
-
उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, राजस्व, बैंकिंग, पर्यटन, श्रम विभाग
-
स्वरोजगार आवेदन व प्रशिक्षण
-
नए आधार कार्ड बनना व संशोधन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र
-
पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा योजना आवेदन
-
होम स्टे व वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना लाभार्थी चयन
-
श्रमिक कार्ड बनवाना व सामग्री वितरण, UCC के तहत पंजीकरण
-
जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्रीय जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की अपील की है।